दिनेशपुर – आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा प्रदेश कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन दिनेशपुर, जनपद उधम सिंह नगर में किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा किस प्रकार प्रदेश में अपना परचम लहराया जाएगा, इस विषय पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री युवराज भारद्वाज जी, प्रदेश समन्वय समिति सदस्य, रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसरोकारों के मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा आम आदमी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से आए आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी, कर्मठ एवं जुझारू पूर्व पदाधिकारीगण तथा सक्रिय कार्यकर्ता साथियों की उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और जनआंदोलन को तेज करने को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए।

कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल रहा तथा सभी ने एकजुट होकर 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया।


शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
