काशीपुर – 36वां सड़क सुरक्षा माह: यातायात पुलिस व सीपीयू का जागरूकता अभियान – Kashipur – 36th Road Safety Month: Traffic Police and CPU Launch Awareness Campaign

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news


काशीपुर समय शहरयार आसिम
36वें सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 18 को यातायात पुलिस एवं सीपीयू टीम द्वारा एमपी चौक, स्टेडियम तिराहा एवं टांडा तिराहा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रमुख चौराहों पर बैनर लगाए गए तथा आमजन को सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।


इसके साथ ही अन्य राज्यों से आ रही बसों में यात्रियों व चालकों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बड़े माल वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे रात्रि के समय दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।


इस अवसर पर टीएसआई अरुण कुमार, टीएसआई रमेश कुमार, एसआई जसवंत सिंह, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट एवं हेड कांस्टेबल गिरधर सिंह उपस्थित रहे।

Under the 36th Road Safety Month campaign, the Traffic Police and CPU team conducted an awareness drive at MP Chowk, Stadium Tiraha, and Tanda Tiraha by installing banners, distributing pamphlets, educating bus passengers from other states, and fitting reflectors on heavy vehicles.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!