काशीपुर समय शहरयार आसिम
रामनगर रोड स्थित जीम्स ग्रिल हाउस का शुभारंभ डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर, समाजसेवी एवं काशीपुर के महापौर दीपक बाली की धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली द्वारा किया गया। यह बिस्ट्रो आईएचएम बेंगलुरु के पूर्व छात्र राहुल सिंह द्वारा शुरू किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राहुल सिंह ने आतिथ्य उद्योग में एक प्रेरणादायक और विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लक्ज़री पैलेस होटलों से की और इसके बाद जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क क्षेत्र में कई नवाचारी एफ एंड बी (F&B) उपक्रमों की सफल स्थापना की। वर्तमान में वे सीपीएच होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के सीईओ एवं प्रमोटर हैं।

उनके प्रमुख उपक्रमों में ऑर्केफ क्यूलिनरी स्टूडियो, जो आधुनिक पाक कला और मिक्सोलॉजी का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है, तथा देवनगरी बाय शेफ कपूर, जो पारंपरिक भारतीय स्वादों के साथ फाइन डाइन अनुभव प्रदान करता है, शामिल हैं।
रामनगर रोड पर शुरू किया गया जीम्स ग्रिल हाउस एक आधुनिक बिस्ट्रो है, जो अपने खास मेन्यू, बेहतरीन स्वाद और सुकूनभरे माहौल के लिए जाना जाएगा। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती उर्वशी दत्त बाली ने कहा कि जीम्स ग्रिल हाउस रामनगर क्षेत्र के खाद्य प्रेमियों के लिए एक नया और आकर्षक ठिकाना बनेगा।

कार्यक्रम में पूनम जोशी, सुषमा चिकारा, शांतनु चिकारा, सोनल अग्रवाल, मन्नू ढिल्लों, शरण ढिल्लों, ममता सिंह, इशिता मलिक, नीरू अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Jims Grill House Food Destination City Updates Food Destination New in Town,

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
