काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन एवं सहयोग से काशीपुर में विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर दीपक बाली ने विकास के मामले में शतक जड़ दिया है। महापौर ने एक साथ 10 वार्डों में 3 करोड़ 9 लाख 27 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 21 सड़कों का शिलान्यास किया।
चुनावी वायदे को धरातल पर उतार रहे महापौर
महापौर दीपक बाली ने काशीपुर नगर निगम क्षेत्र को गड्ढामुक्त बनाने के अपने वायदे को पूरा करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने पार्षदों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, भाजपा नगर एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विभिन्न वार्डों में सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

महापौर का कहना है कि काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में कोई भी सड़क निर्माण से अछूती नहीं रहेगी। जिन क्षेत्रों में अभी तक सड़कें नहीं बनी हैं, वहां भी जल्द निर्माण कार्य कराया जाएगा। लगातार हो रहे विकास कार्यों से स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जगी है कि महापौर चुनाव के दौरान किए गए अपने वायदे को पूरा कर रहे हैं।

फूल-मालाओं से हुआ महापौर का जोरदार स्वागत
बीते रोज और आज सुबह से ही महापौर दीपक बाली विभिन्न वार्डों में पहुंचकर सड़कों का शिलान्यास कर रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुषों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों ने कहा कि महापौर ने चुनाव के दौरान जो वायदे किए थे, उन्हें धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है।
इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि उन्होंने जनता से जो वायदा किया था, उसके अनुसार काशीपुर क्षेत्र में एक भी सड़क ऐसी नहीं छोड़ी जाएगी, जिसका निर्माण न कराया जाए। नगर निगम क्षेत्र की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है।

इन वार्डों में होगा 3 करोड़ 9 लाख 27 हजार रुपये से सड़कों का निर्माण
क्रम संख्या वार्ड संख्या निर्माण लागत
1 वार्ड नंबर 10 ₹39,41,000
2 वार्ड नंबर 4 ₹71,57,000
3 वार्ड नंबर 33 ₹25,58,000
4 वार्ड नंबर 34 ₹15,57,000
5 वार्ड नंबर 36 ₹23,55,000
6 वार्ड नंबर 37 ₹9,78,000
7 वार्ड नंबर 40 ₹17,55,000
8 वार्ड नंबर 5 ₹30,89,000
9 वार्ड नंबर 9 ₹18,48,000
10 वार्ड नंबर 11 ₹56,89,000
कुल योग ₹3,09,27,000

शिलान्यास कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पार्षद रवि प्रजापति, शाह आलम, वैशाली गुप्ता, सीमा सागर, अंजना आर्य, विजय बॉबी, दीपा पाठक, अनीता कांबोज, कादिर अहमद, अभिषेक वर्धन, ममता कुमारी, नामित पार्षद मंजू यादव, नवजोत सिद्धू, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह, पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य विजेंद्र पाल सिंह, बूथ अध्यक्ष तरुण कुमार, धर्मेंद्र सिंह, यश वर्मा, प्रियांशु, राजीव कुमार, रणजीत सिंह, रोहिताश चौहान, देवेंद्र चौहान, नरसिंह, शक्ति केंद्र संयोजक अनिल कुमार, अमर सिंह रावत, कमल कुमार, श्याम सिंह, दुर्गेश गुप्ता, लोकमन सैनी, आरेंद्र वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, महामंत्री जयदीप डौढ़ियाल, मंडल महामंत्री वैभव गुप्ता, गुरदेव सिंह, सुखविंदर सिंह, मंगल सिंह, दारा सिंह, सोखल सिंह, तरसेम सिंह, नेहा बोरा, विवेक कुमार, दिनेश सक्सेना, चंचल देवी और श्याम कुमार सहित संबंधित वार्डों के सैकड़ों गणमान्य महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






