काशीपुर – अंकिता के न्याय के लिए संघर्ष: भाजपा की सोच पर अनुपम शर्मा का हमला – Fight for Ankita’s Justice: Anupam Sharma Slams BJP’s Mindset

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

शर्मनाक बयानबाजी भाजपा की विकृत मानसिकता – अनुपम शर्मा

State’s dignity, women power and daughters under attack during BJP rule

काशीपुर। संवाददाता आकाश गुप्ता
भाजपा शासन में प्रदेश की अस्मिता, नारी शक्ति और बेटियों के सम्मान पर लगातार आघात हो रहा है। भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही शर्मनाक बयानबाजी ने एक बार फिर प्रदेश की बेटी अंकिता की आत्मा को आहत करने का काम किया है। यह आरोप आईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा ने लगाए।

No justice yet in the Ankita Bhandari murder case


अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक न्याय नहीं
अनुपम शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को तीन वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन आज तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में जिस वीआईपी का उल्लेख हुआ था, वह नाम भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी के रूप में सामने आया है, लेकिन उसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

Anger over objectionable statements about women


महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान पर हमला
अनुपम शर्मा ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ‘बिहार से 20-25 हजार रुपये में लड़कियां आसानी से मिल जाती हैं’ जैसा बयान महिलाओं के प्रति भाजपा की विकृत और असंवेदनशील मानसिकता को उजागर करता है।

Allegations against BJP leaders in crimes against women


महिला अपराधों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिला अपराधों के कई मामलों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता सामने आई है। कई मामलों में पुलिस द्वारा पीड़ितों को ही प्रताड़ित किया गया, जो बेहद चिंताजनक है और सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

Congress committed to women’s safety


महिलाओं की सुरक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध
अनुपम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा व सम्मान के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी सहित पूरे प्रदेश में हुए विशाल जन आक्रोश धरना-प्रदर्शन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

People will respond in 2027


2027 में जनता देगी जवाब
उन्होंने कहा कि महिलाओं ने भाजपा सरकार को यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि जो सरकार बेटियों की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करेगी, वह सत्ता में टिक नहीं पाएगी। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को इसका करारा जवाब देगी।


#AnkitaBhandari
#JusticeForAnkita
#WomenSafety
#StopWomenCrimes
#Congress
#Uttarakhand
#Politics #WomenRespect

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!