काशीपुर संवाददाता आकाश गुप्ता
काशीपुर प्रदेश को गड्ढा मुक्त अभियान के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रदेश में लोक निर्माण विभाग को 31 अक्टूबर तक का समय किया था की प्रदेश में नेशनल हाईवे सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय ने इस और बार-बार अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी थी परंतु काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के समीप कुछ और ही नजारा दिखा जहां सड़क पर गड्ढा इस तरह धामी सरकार की नौकरशाही पर सवाल खड़ा कर रहा है कि सरकार का पैसा कहां लगा। इस बड़े गड्ढे को देखकर लोग भी हैरान हैं की काशीपुर में आखिर अधिकारी कब सुधरेंगे ?

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस सड़क पर बने इस गड्ढे में कई लोग चोटित हुए हैं दो पहिया वाहन चालक भी गिरकर गंभीर दुर्घटना का शिकार बने हैं। अब जबकि आज 1 नवंबर है ऐसी स्थिति में धामी सरकार द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने में नगर के लोक निर्माण विभाग पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है कि क्या वाक्य में ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों का पालन काशीपुर में जमीन स्तर से गड्ढा मुक्त सड़क अभियान को किया गया है या मात्र खानापूर्ति की गई है। जैसा कि सभी को पता है कि आगामी 4 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काशीपुर आगमन है। क्या लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में सफल रही या मात्र कागजी कार्रवाई तक सीमित रही।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
