काशीपुर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर एन.डी. तिवारी एस.सी. गुड़िया नव चेतना भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में वक्ताओं ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल और इंदिरा गांधी दोनों ही दृढ़ता और नेतृत्व के प्रतीक थे। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी में वैचारिक दृढ़ता और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता थी, उनके निर्णयों ने देश की राजनीति और विकास की दिशा को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण, प्रिवी पर्स की समाप्ति और गरीबी उन्मूलन हेतु बीस सूत्रीय कार्यक्रम जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए। साथ ही, बांग्लादेश के निर्माण में उनकी निर्णायक भूमिका ने विश्व राजनीति को भी प्रभावित किया।
वक्ताओं ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र सदैव इन दोनों महान विभूतियों के योगदान को स्मरण करता रहेगा।
इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा, नगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल, मनोज जोशी एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, प्रदीप जोशी, जितेंद्र सरस्वती, गौरव चौधरी, सारिम सैफी, मंसूर अली मंसूरी, राकेश भगत, तरुण लोहनी, सादिक मेंबर, फिरोज हुसैन, ब्रह्म सिंह पाल, अजीता शर्मा, शादान इकबाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
