चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “रैगिंग के दुष्प्रभाव” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Share this news


काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर के एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ द्वारा छात्राओं को रैगिंग के प्रति जागरूक करने हेतु “रैगिंग के दुष्प्रभाव” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 छात्राओं ने भाग लिया।

बी.ए. पंचम सेमेस्टर की रीना कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आलिया परवीन एवं उंजिला (बी.ए. पंचम सेमेस्टर) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परी (बी.ए. पंचम सेमेस्टर) को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंजलि गोस्वामी एवं डॉ. शालिनी सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पंत ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रैगिंग न केवल एक नैतिक अपराध है, बल्कि यह मानसिक एवं सामाजिक विकास में भी बाधक है। उन्होंने वरिष्ठ छात्राओं से नवप्रवेशी छात्राओं के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करने का आह्वान किया।



इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, एंटी रैगिंग समिति की नोडल अधिकारी डॉ. रमा अरोरा, सदस्य डॉ. वंदना सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योति रावत एवं सृष्टि सिंह उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!