काशीपुर में श्री खाटू श्याम महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Share this news

भजनों की मधुर धुनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा माहौल

काशीपुर। (संवाददाता – आकाश गुप्ता)
श्री श्याम सेवक मंडल ट्रस्ट की ओर से शनिवार की देर रात वैशाली कॉलोनी, गली नंबर 1 में श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा पंडाल “श्याम नाम” के जयकारों से गूंज उठा।


इस मौके पर काशीपुर की बेटी दिशा अरोड़ा ने “बम बम बोल रहा है काशी” जैसे भावपूर्ण भजन प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और भक्ति रस में डूब गए।

कार्यक्रम में मुंबई से नम्रता कारवा, दिल्ली से अंकित आशीष, और मुरादाबाद से नागेंद्र सूर्यवंशी ने भी अपनी मधुर आवाज़ में भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और आनंद का वातावरण बना रहा। श्रद्धालु देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे और श्री श्याम नाम का गुणगान करते हुए धर्मलाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!