नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब ढाई बजे अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें ओल्ड लंदन हाउस के दूसरे हिस्से में बने कन्नौजिया फर्नीचर हाउस के प्रथम तल पर उठीं। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस बार किसी जनहानि की सूचना नहीं है, जो राहत की बात है। लेकिन इस घटना से स्थानीय लोग तनाव में हैं, क्योंकि इसी भवन में 27 अगस्त को भी भीषण अग्निकांड हुआ था, जिसमें एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई थी। उस आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा कड़े करने और भवन की जांच करने का निर्णय लिया है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
