चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में दीपावली महोत्सव पर रंगोली, ऐपण एवं सजावट प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

Share this news

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दीपावली महोत्सव के अवसर पर गृहविज्ञान विभाग एवं चित्रकला विभाग द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, ऐपण एवं दिवाली सजावट सामग्री प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी और डॉ. वंदना सिंह ने अपनी भूमिका पूरी निष्ठा से निभाई। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्शदीप कौर और खुशदीप कौर ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान काजल उठवाल और निशा परवीन के नाम रहा, जबकि बाल्मीकि तृतीय स्थान ईशा और स्नेहा को मिला।ऐपण प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम, शिवानी रावत द्वितीय और दीप्ति तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, सजावट सामग्री प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम, रीतिका ने द्वितीय और अक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. मंगला, श्रीमती कृति टंडन, श्री विजेन्द्र कुमार एवं सृष्टि सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!