आईडीबीआई बैंक द्वारा चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share this news

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में आईडीबीआई बैंक के तत्वावधान में “सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में वित्तीय सतर्कता, साइबर सुरक्षा और भ्रष्टाचार निरोधक उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में विजिलेंस टीम के एजीएम श्री अरूण कनौजिया ने छात्राओं को दैनिक जीवन में सतर्कता अपनाने, बैंकिंग लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी समय रहते संबंधित विभाग को देने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह ईमानदारी एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करे।

अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त ने बैंक अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।


इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. वन्दना सिंह, डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. मंगला, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!