काशीपुर – पुलिस और नगर निगम की लापरवाही से नशेड़ियों का अड्डा बना रोडवेज

Share this news

(काशीपुर समय शहरयार आसिम)

काशीपुर रोडवेज परिसर इन दिनों नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। दिन ढलते ही यहां शराब और नशे का दौर शुरू हो जाता है। अधूरे पड़े हिस्से में रोजाना दर्जनों लोग नशा करने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं और बोतलें फोड़कर वहीं कांच के टुकड़े बिखेर देते हैं। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि हर शाम यहां नशेड़ियों की भीड़ लग जाती है, जिससे आमजन और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि रोडवेज परिसर में चारों ओर टूटी बोतलों के कांच के टुकड़े फैले हुए हैं। स्थिति इतनी खतरनाक है कि यहां से गुजरने वाले लोगों और बच्चों को चोट लगने का डर बना रहता है। वहीं पुल के किनारे नशेड़ियों के बैठने से कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और नगर निगम को कई बार इसकी सूचना दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। रोडवेज जैसे व्यस्त सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गतिविधियाँ खुलेआम होना सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है।

➡️ स्थानीय नागरिकों की मांग:

नशेड़ियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए
रोडवेज परिसर की नियमित सफाई और निगरानी हो
रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए


काशीपुर रोडवेज का यह हाल शहर की छवि को धूमिल कर रहा है। अब देखना यह होगा कि पुलिस और नगर निगम कब तक इस समस्या पर प्रभावी कदम उठाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!