चन्द्रावती तिवारी कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर छात्राओं को दी गई दवाई

Share this news

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में आज दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं को एल्बेंडाजोल दवाई वितरित की गई। यह कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त के निर्देशन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंजलि गोस्वामी ने छात्राओं को कृमि संक्रमण के शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और संक्रमण से बचाव के उपायों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्वच्छता और नियमित दवा सेवन से इस संक्रमण से बचा जा सकता है।

इस अवसर पर रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वन्दना सिंह, डॉ. गीता मेहरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत, तथा कु. सृष्टि सहित अन्य अध्यापक एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और उन्हें कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!