काशीपुर : कुंडेश्वरी रोड पर श्मशान घाट के सामने खुले में फेंके जा रहे मरे पशु, बदबू और गंदगी से लोगों का जीना हुआ मुश्किल

Share this news

(काशीपुर समय शहरयार आसिम)
काशीपुर। शहर के कुंडेश्वरी रोड स्थित श्मशान घाट के ठीक सामने मरे हुए पशुओं को खुले में फेंकने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना कोई न कोई मरा हुआ जानवर सड़क किनारे डाल दिया जाता है, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल जाती है और माहौल असहनीय हो जाता है।



इस मार्ग से रोज सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे, कामकाजी लोग और श्रद्धालु श्मशान घाट या आगे के गांवों की ओर आते-जाते हैं। लेकिन बदबू और सड़ांध के कारण लोगों को मुंह पर कपड़ा रखकर गुजरना पड़ता है। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि सड़ते हुए शवों के कारण मच्छर, मक्खियाँ और बीमारियाँ फैलने का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और पशु विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में तुरंत सफाई अभियान चलाया जाए और मरे हुए पशुओं के निस्तारण के लिए एक निश्चित स्थान और उचित व्यवस्था बनाई जाए।

निवासियों का कहना है कि यह सिर्फ स्वच्छता का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सुरक्षा का भी सवाल है। प्रशासन से अपील की गई है कि कुंडेश्वरी रोड को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!