काशीपुर संवाददाता – श्री श्याम सेवक मंडल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार की देर शाम काशीपुर कलश मंडप में श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। गुलाब का फूल अर्पित कर मत्था टेका। इस मौके पर काशीपुर की बेटी शिवदासी प्राची तिवारी ने भजन गाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्याम बाबा श्याम बाबा तेरा पास आया चरणों में तेरे अरदास लाया हुआ उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। सैकड़ों लोग महिला-पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण नजर आया, जिसने भक्तों को धर्म लाभ और आनंद से सराबोर कर दिया।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
