काशीपुर में मासूम की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Share this news



घटना से जिले में सनसनी
कुंडा क्षेत्र में एक नाबालिग मासूम के साथ हैवानियत कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
29 सितंबर को मां की तहरीर पर मामला दर्ज होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर कुंडा थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की।

जांच में बड़ा खुलासा
पुलिस विवेचना में सामने आया कि आरोपियों ने मासूम को झांसा देकर बुलाया और घर लौटने की बात करने पर पकड़े जाने के डर से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी।

24 घंटे में केस सुलझा
कुंडा थाना पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मात्र 24 घंटे में इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई—
इमरान पुत्र मौ. सफीक, निवासी ग्राम लालपुर, थाना कुंडा
इस्लाम पुत्र शेर मोहम्मद, निवासी थाना ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद (उ.प्र.), हाल निवासी सरवरखेड़ा थाना कुंडा
असगर उर्फ नन्हे पुत्र भोलू खान, निवासी थाना डीलारी, मुरादाबाद (उ.प्र.), हाल निवासी सरवरखेड़ा थाना कुंडा
मीनाक्षी पत्नी स्व. राजकुमार, निवासी थाना शेरकोट, बिजनौर (उ.प्र.)
शीला पत्नी अकुंश कुमार, निवासी कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर

अदालत में पेशी
पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

जनता में आक्रोश
पुलिस की तत्परता से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन जिलेभर में इस अमानवीय वारदात को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!