एस के डी एम महाविद्यालय में सात दिवसीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन

Share this news



उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भगतपुर क्षेत्र के एसकेडीएम महाविद्यालय सिरसवा हरचंद मानपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने सरस्वती वंदना के मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री गौरव जयसवाल जी मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन श्री जरीफ अहमद ने किया और अध्यक्षता डॉ राजीव यादव ने की।

इस अवसर पर प्राचार्य, तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी और अन्य प्रवक्ता भी मौजूद रहे। स्वयंसेवक और सेविकाओं में अनामिका , दिव्या दिवाकर, शायवा,कोमल सागर, अमृता अंशिका यादव, अनुराधा, अभिषेक,अनुराग, अल्शिफा, आयशा इरम आदि ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। समापन समारोह के साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!