राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुए छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी जतिन शर्मा ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। जतिन शर्मा ने 1030 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की, जिससे पारंपरिक रूप से मज़बूत मानी जाने वाली एबीवीपी को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।
कॉलेज छात्र राजनीति में यह नतीजा बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जहाँ निर्दलीय उम्मीदवार ने सभी पुराने समीकरण पलट दिए हैं।


शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
