काशीपुर – चन्द्रावती तिवारी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Share this news



चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डाॅ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय के कर कमलों द्वारा हुआ। स्थापना दिवस के अवसर पर स्वंयसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरस्वती वन्दना, समूह गान, गरबा नृत्य, शास्त्रीय नृत्य एवं लक्ष्य गीत प्रस्तुत किये।  

एन0एस0एस0 कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 वन्दना सिंह ने स्वंयसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों मे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। एन0एस0एस0 में सम्पादित होने वाले शिविरों की जानकारी देते हुए ई-रक्तकोष में अपना पंजीकरण कराने की अपील की।
 
इस अवसर पर असि0 प्रोफेसर डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 रंजना, डाॅ0 दीपा चनियाल,       डाॅ0 ज्योति गोयल, डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 ज्योति रावत, डाॅ0 मंगला, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा एवं कु0 सृष्टि सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!