काशीपुर- शिवदासी प्राची तिवारी बोली-गोपियों जैसी भक्ति से मिलेगा प्रभु प्रेम:

Share this news

 संवाददाता आकाश गुप्ता – आगरा के मनी एन्क्लेव बलकेश्वर में हो रही कथा भजन पर जमकर झूमीं महिलाएं
आगरा संवाददाता। आगरा के बल्केश्वर पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा की दिव्य त्रिवेणी में शनिवार को भक्ति का महासागर उमड़ पड़ा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के तत्वावधान में हो रही इस आध्यात्मिक कथा में राष्ट्रीय संत पूज्य धर्माचार्य शिवमूर्ति जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति वैराग्य और ज्ञान का संदेश दिया। खचाखच भरे पंडाल में बापू ने कहा हमारा तन मोक्ष का साधन है लेकिन हम विषय-वासनाओं में फंसे हैं। हमें गोपियों से सीखना चाहिए कि भगवान से प्रेम कैसे किया जाता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा विषयानंद से निकालकर ब्रह्मानंद की ओर ले जाती है और मन को प्रभु की शरण में स्थिर करती है। कथावाचक ने कहा कि भक्ति करने के लिए ज्यादा कसरत की जरूरत नहीं है बस जहां हो वहीं बस सुमिरन करो और कथा सुनने का अवसर मिले तो जरूर सुनो। बापू ने व्यंग्य करते हुए कहा ‘स्वामी रामदेव कहते हैं सांस को बाहर छोड़ो और हम हैं कि ‘सास’ को बाहर छोड़ देते हैं।’ इस पर पंडाल ठहाकों से गूंज उठा। कथा के विश्राम पर काशीपुर की बेटी शिवदासी प्राची तिवारी ने मेरे सरकार का दीदार बड़ा प्यारा है कृष्णा मेरा प्यारा है गोविन्द मेरा प्यारा है भजन पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पंडाल में बैठीं सभी महिलाएं झूम उठी। काशीपुर की बेटी को पूज्य धर्माचार्य शिवमूर्ति जी महाराज जी के चरणकमलों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!