डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर

Share this news

                 ग्रामीणों ने रोड जामकर किया हंगामा

उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद। भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बराही लालपुर के निकट रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने वाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

                          

डंपर की टक्कर से घायल बाइक सवार


घटना के बाद डंपर चालक डंपर को लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पीछे से आ रहे रेत से भरे अन्य डंपरों को रोककर डंपर के टायरों में पंचर कर दिए। भीड़ ने तीन डंपरों के शीशे भी तोड़ दिए और रोड जामकर हंगामा करने लगे।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया और रोड जाम कर हंगामा कर रहे लोगों को समझाबुझा कर जाम को खुलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!