काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर में छात्रसंघ चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आज बड़ी घोषणा करते हुए अध्यक्ष पद के लिए रिंकू बिष्ट को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
एबीवीपी की इस घोषणा के बाद कॉलेज परिसर में चुनावी माहौल और भी गरमा गया है। समर्थकों ने रिंकू बिष्ट के नाम की घोषणा होते ही ज़ोरदार नारेबाज़ी कर उनका स्वागत किया। जगह-जगह छात्र-छात्राओं में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
रिंकू बिष्ट ने प्रत्याशी घोषित होने के बाद कहा कि वे विद्यार्थियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और छात्र हितों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस बार परिषद की जीत तय है।
आपको बता दें कि राधेहरि पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव हर बार की तरह इस बार भी रोमांचक होने वाले हैं। अब देखना यह होगा कि अन्य छात्र संगठनों की ओर से अध्यक्ष पद के लिए कौन-कौन मैदान में उतरता है।
एबीवीपी की इस रणनीतिक चाल के बाद कॉलेज का चुनावी समीकरण काफी दिलचस्प हो गया है।




शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
