हाथरस – 23 साल का युवक 500 रुपए लेकर गया बैंक, 4 महीने में बना लिए 5 करोड़, अब हर कोई पूछ रहा कमाई का राज

Share this news

हाथरस – यूपी के हाथरस में एक 23 साल का युवक रहता है. जिसका नाम आकाश है. आकाश के पिता अब इस दुनिया में नहीं है और पूरे घर की जिम्मेदारी अब उसके ही कंधो पर थी. आकाश एक किराए पर दुकान लेकर कचोड़ी लगाता था. दुकान का नाम मां चामुंडा स्वीट एंड नमकीन है. सबकुछ ठीक ठाक था. मगर लोग हैरान तब रह गए जब आकाश ने 500 रुपए से मात्र 4 महीनों में 5 करोड़ रुपए कमा लिए. और Yamaha R15 Bike खरीदी जिसकी कीमत, ढाई लाख थी और एक थार कार बुक कर रखी थी. वहीं लगभग 3.5 लाख का सोना खरीद लिया. यह सब आसपास के लोगों को हजम नहीं हुआ और उनको आकाश पर शक हो गया

हर किसी का सवाल था कि आखिर कचोड़ी लगाने वाला अचानक इतना अमीर कैसे हो गया और लग्जरी लाइफ जीने लगा. जिसके बाद यह बात पुलिस तक पहुंची. सूचना मिलने पर पुलिस ने एक एसओजी की टीम का गठन किया. टीम ने 1 दिन में युवक की कमाई के पीछे का राज जान लिया और बैंक ऑफ इंडिया में जा पहुंची. इस बैंक में युवक का खाता था. बैंक से जो-जो खुलासे हुए वह सुनकर पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए. जिसके बाद बिना देरी किए पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी. अभी तक पूछताछ में युवक ने क्या-क्या बताया इसका खुलासा नहीं हुआ.

युवक का घर की तस्वीर


हालांकि, पता चला है कि युवक ने यह 5 करोड़ रुपए बैंक में फ्रॉड करके कमाए थे. साल 2025 के मई महीने में आकाश ने एचडीएफसी बैंक में एक अकाउंट खुलवाया और उसमें मात्र 500 रुपए जमा किए. फिर कुछ दिन बाद उसने उस अकाउंट से 5000 रुपए ओवरड्राफ्ट से निकाल लिए. मगर थोड़े ही समय में उसने अकाउंट में 50 हजार रुपए जमा कर दिए. ऐसे करते-करते उसने 50 लाख रुपए ओवरड्राफ्ट कर निकाल लिए. लेकिन इस बार उसने रुपए नहीं जमा किए. इस तरह 9 ट्रांजेक्शन कर आकाश ने कुल 5 करोड़ रुपए बैंक से ओवरड्राफ्ट कर लिए. बैंक से ओवर ड्राफ्ट रुपया लेकर 3.5 करोड़ रुपये ग्रो से शेयर मार्केट में लगा दिए. जब पुलिस को जानकारी हुई तो जांचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया. कहीं इस पूरे मामले में बैंक के 3 कर्मचारी भी संदिग्ध मिले हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!