काशीपुर। इनर व्हील क्लब द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जैतपुर घोसी में बच्चों की सुविधा हेतु वाटर कूलर प्रदान किया इसके अतिरिक बैग्स ऑफ़ नॉलेज के अंतर्गत स्कूल बैग्स वितरित किए गए, बच्चियों को आत्मरक्षा हेतु टिप्स दिए गए कु.रिंकी द्वारा बालिकाओं को आत्म रक्षा हेतु जागरूक किया गया साथ ही प्लास्टिक थैलियों के उपयोग ना करने की अपील के साथ कपड़े एवं काग़ज़ से बने थैलों का वितरण किया गया।

इसके अतिरिक्त विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया।इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट एडिटर प्राची अग्रवाल,क्लब अध्यक्ष डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय,सचिव डॉ निमिषा अग्रवाल,आई पी पी मोनिका अग्रवाल, कानपुर क्लब से आईं ममता अवस्थी,आई एस ओ पूनम जोशी, कोषाध्यक्ष रूपाली अग्रवाल, साधना जिंदल,सुधा अग्रवाल,रेनु रावल, आभा गोयल,शालिनी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल,राशि अग्रवाल,सलोनी बंसल आदि सदस्यों सहितस् प्रधानाचार्य शिक्षण स्टाफ,विद्यार्थी एवं निकट क्षेत्रों के ग्रामवासी उपस्थित रहे।



मरहूम परवेज़ आसिम पत्रकार
काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सर्वरखेड़ा
