काशीपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद हेतु अब्दुल कादिर ने ठोका दावा

Share this news

काशीपुर। वार्ड संख्या 12, लक्ष्मीपुर पट्टी से लगातार तीसरी बार पार्षद चुने गए एवं नगर निगम काशीपुर के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे अब्दुल कादिर ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने कांग्रेस सर्जन संगठन अभियान के प्रभारी, राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल जी को अपना आवेदन पत्र सौंपा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला और हरिद्वार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वीरेंद्र रावत भी मौजूद रहे, जिनके समक्ष अब्दुल कादिर ने अपना पक्ष रखा।

अब्दुल कादिर ने बताया कि वर्ष 2005 में छात्र संघ सचिव, 2007 में एनएसयूआई अध्यक्ष, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस के निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष, प्रदेश सचिव और महासचिव रहकर उन्होंने संगठन को मजबूत किया। वे 2004 से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और लगातार पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाती है तो वे गुटबंदी समाप्त करने, सभी धर्म और जाति के लोगों को जोड़ने तथा संगठन को सशक्त बनाने के लिए काम करेंगे। अन्यथा की स्थिति में उन्होंने पार्टी को विश्वास दिलाया कि जिसको भी जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा, वे उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!