काशीपुर – बाराबफात के जुलूस में मारपीट करने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार

Share this news



(काशीपुर समय) – आपको बता दें कि दिनांक 5.09.2025 को थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम चापट में बाराबफात जुलुस के दौरान गांव के दो पक्ष आपसी रंजिश के कारण एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुऐ आमदा फौजदारी होकर एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे।

जिस कारण शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना आईटीआई जिला उधम सिंह नगर में 7 लोगों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 170/126/135/135(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, दोनों पक्षों के कुल 24 लोगों के विरुद्ध चालानी रिपोर्ट अंतर्गत धारा 126/135/135(3) बीएनएसएस न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट काशीपुर मे प्रेषित की गई। गिरफ्तारशुदा दोनों पक्षों को आज परगना मजिस्ट्रेट काशीपुर के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता-
(1) आरिफ पुत्र मौ0 अहमद उम्र-21 वर्ष
(2) अब्बास पुत्र आसाकली वर्ष 27 वर्ष
(3)अहमद जान पुत्र अहमद हसन उम्र-38 वर्ष
(4) कमलनूर पुत्र नूर उल हक उम्र 28 वर्ष
(5) मौ0 आलम पुत्र इस्तियाख हुसैन उम्र-22 वर्ष
(6) अकबर अली पुत्र साबिर हुसैन उम्र-46 वर्ष
(7) फिरासत अली पुत्र अकबर अली उम्र-30 वर्ष

निवासीगण ग्राम चापट, थाना आईटीआई, काशीपुर जिला उधम सिंह नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!