काशीपुर|- उत्तराखंड में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर द्वारा भगवान महावीर के 1008वें जन्म कल्याणक के अवसर पर भव्य रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम सोमवार, 30 मार्च 2026 को बाबा रिसोर्ट, मानपुर रोड, काशीपुर में संपन्न होगा।
कार्यक्रम में देशभर के संत-महात्माओं का मंगल आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिसमें प्रमुख रूप से आचार्य एवं मुनि श्री का सान्निध्य रहेगा। इस अवसर पर भव्य रथयात्रा, मंगल प्रवचन, पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई है। सकल जैन समाज ने अधिक से अधिक लोगों से इस पावन आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।


शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
