“जनसेवा की पहल: नगर निगम काशीपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन”

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि माननीय महापौर एवं नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुपालन में नगर निगम काशीपुर द्वारा दिनांक 24 मार्च (मंगलवार), 2026 को निगम परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में KVR अस्पताल काशीपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निम्नलिखित सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी—
🔹 निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
🔹 सटीक एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श
🔹 ब्लड शुगर एवं खून की जांच
🔹 आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण
स्थान: नगर निगम परिसर, काशीपुर
समय: प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक
अतः समस्त माननीय पार्षदगण, अधिकारीगण एवं कर्मचारियों से अनुरोध है कि अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनकल्याणकारी पहल को सफल बनाएं तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।
इस स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ माननीय महापौर द्वारा किया जाएगा।
नोट:- समस्त पर्यावरण पर्यवेक्षक अपने- अपने अधीनस्थ पर्यावरण मित्रों सहित उक्त स्वास्थ्य शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
आज्ञा से
(डॉ० अमरजीत सिंह साहनी)
नगर स्वास्थ्य अधिकारी
नगर निगम काशीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!