काशीपुर। आस्था, भक्ति और श्रद्धा का संगम एक बार फिर काशीपुर में देखने को मिलेगा। माता बाल सुंदरी मंदिर में 29 मार्च 2026 को मां भगवती की विशाल चौकी का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
शाम 6 बजे से शुरू होने वाला यह दिव्य कार्यक्रम माता की इच्छा तक चलेगा, जिसमें श्री दुर्गा जागरण मंडली, काशीपुर द्वारा मनमोहक भजन-कीर्तन और जागरण प्रस्तुत किया जाएगा। भक्तगण पूरी श्रद्धा के साथ माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और दिव्य नजर आएगा।
इस पावन आयोजन का संचालन पंडा परिवार, काशीपुर द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनें।
✨ मुख्य आकर्षण:
🔸 भव्य माता चौकी
🔸 जागरण एवं भजन संध्या
🔸 प्रसाद वितरण
🔸 भक्तिमय माहौल
🙏 “जय माता दी” के जयकारों से गूंजेगा काशीपुर, बनेगा भक्ति का केंद्र

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
