काशीपुर – राष्ट्र सेविका समिति सेविकाओं ने नागनाथ मंदिर में नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर आयोजित की महाआरती।

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

संवाददाता आकाश गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

काशीपुर – मौ पक्काकोट स्थित नागनाथ मंदिर में नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभ आगमन की पूर्व संध्या पर राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में आयोजित महाआरती में समिति की दर्जनों सेविकाओं ने शामिल होकर एक-दूसरे को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं।

इससे पूर्व मौजूद सभी महिलाओं ने मंदिर परिसर की गौशाला में जाकर चारा खिलाकर गौ सेवा की। वहीं सेविकाओं ने दुर्गा चालीसा का सामूहिक पाठ कर भजन कीर्तन के साथ देवी-देवताओं समेत भारत माता की आरती की। साथ ही प्रसाद वितरण किया।

इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति नगर कार्यवाहिका माधवी सिंघल, सुरभि बंसल, अनु अग्रवाल रितु अग्रवाल अधिवक्ता मोनिका सौरभ गुप्ता, अधिवक्ता प्रियंका अग्रवाल, सुधा राय शालिनी गुप्ता भाव्या अग्रवाल नमिता पंत विदुषी पाठक मंजू गुप्ता गीता अरोरा चांद अरोरा सरिता डाकुसमेत समिति सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!