रामनगर हादसा – काशीपुर के दो युवकों की दर्दनाक मौत

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

रामनगर|- नैनीताल जिले के रामनगर में सड़क हादसे में दो घरों का चिराग बुझ गया. बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क हादसे में मारे गए दोनों युवक उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के रहने वाले है.


रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर हुआ हादसा
19 साल के दो युवकों की मौत – फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार मंगलवार 17 मार्च को रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर छोई के पास काशीपुर निवासी 19 साल के रोशन प्रीत और 19 साल के ही जातियों दीप सड़क हादसे का शिकार हो गए. दोनों युवक कुंडेश्वरी क्षेत्र में स्कूल वैन चलाने का काम करते थे.


अज्ञात कार ने मारी जोरदार टक्कर
रामनगर इलाके में छोई गांव के पास हुआ हादसा – बताया जा रहा है कि दोनों किसी वाहन का पाटर्स लेने के लिए मोटरसाइकिल से हल्द्वानी जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में छोई गांव के पास अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. कार टक्कर से बाइक सामने चल रहे टेंपो से जा भिड़ी. इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

टेंपो ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल
सड़क हादसे में टेंपो ड्राइवर भी घायल इसके अलावा टेंपो ड्राइवर मोहम्मद असलम निवासी गूलरघट्टी रामनगर भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल दोनों युवकों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शुरू की अज्ञात चालक की तलाश
पुलिस अज्ञात कार सवार की तलाश में जुटी – इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम हॉस्पिटल पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी. अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि अज्ञात कार चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा. वहीं हादसे के कारणों की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!