काशीपुर में तेज रफ्तार कार बेकाबू, ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज के सामने हादसा

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है।
बताया जा रहा है कि ज्ञनार्थी मीडिया कॉलेज के सामने से गुजर रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण यह हादसा हुआ।
हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया

हालांकि गनीमत यह रही कि इस घटना में अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई और कारण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!