काशीपुर – अग्निकांड के पीड़ित व्यापारियों को मुआवजा दे सरकार – अलका पाल

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर|- मुख्य चौराहे पर भीषण अग्निकांड से पीड़ित दुकानदारों को महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की। आज सुबह महाराणा प्रताप चौक पर खोखा व्यापारी शहजाद और अनिल शर्मा के प्रतिष्ठान पर भीषण अग्निकांड की सूचना पर पहुंची महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित क्षेत्रवासियों के बीच  अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों के लिए उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार से वार्ता कर पीड़ित पक्ष को उचित मुआवजा देने की सरकार से मांग की।

अग्निकांड से पीड़ित व्यापारियों की पूरी दुकान जलकर खाक हो गई, जो कि दुख का विषय है। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं और  व्यापार मंडल के साथियों से आग्रह किया कि संकट की घड़ी में आगे आकर अग्निकांड से पीड़ित व्यापारियों की मदद करने की अपील की। प्पीड़ित पक्ष को विश्वास दिलाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस संकट की घड़ी में मजबूती से उनके साथ खड़ा है।

इस अफसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एड.हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, महेंद्र लोहिया, जितेंद्र सरस्वती, चंद्रभूषण डोभाल, अनिल शर्मा, इलियास महागीर, खैराती लाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!