जसपुर/काशीपुर – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सूर्या फाउंडेशन और राष्ट्रीय आजीविका मिशन तुलसी क्लस्टर के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं समाज की मजबूत आधारशिला हैं और आज वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि समाज और परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं।


इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर, जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर, पंकज छावड़ा, रेखा तिवारी, कोमल चौधरी, लक्ष्मी भंडारी, उमा विश्नोई, मोहिनी शर्मा, ममता शर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष गुरमेज सिंह, सचिन बाटला, ग्राम प्रधान हरिओम, संजय खन्ना, मुकेश चावला, पुनीत बाटला, आशुतोष मिश्रा (सी.ओ. सूर्या फाउंडेशन) तथा प्रमोद आसरे (प्रमुख आदर्श ग्राम योजना, सूर्या फाउंडेशन) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही और सभी ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!