काशीपुर – रेट्रो साइलेंसर से पटाखे छोड़ने से रोकने पर जानलेवा हमला – Kashipur: Deadly Attack After Youth Objected to Retro Silencer Firecracker Noise

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

Two Friends Brutally Attacked, One in Critical Condition – दो दोस्तों को मारपीट कर किया घायल, एक की हालत चिंताजनक


काशीपुर। रेट्रो साइलेंसर से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने का विरोध करना दो युवकों को भारी पड़ गया। दबंगों ने दोनों दोस्तों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Youth Had Stopped to Help at Accident Spot मदद करने रुका था युवक


आईटीआई थाना क्षेत्र के विशाल नगर कॉलोनी, जसपुर खुर्द निवासी विजय कुमार पुत्र हीरालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई राजकुमार किराना स्टोर से सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान यामाहा एजेंसी के पास दो बाइकों का आपस में एक्सीडेंट हो गया था। राजकुमार वहां रुककर मदद करने लगा, जहां उसका दोस्त अजय भी मौजूद था।

Accused Creating Firecracker-Like Noise with Bike Silencer – साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकाल रहे थे युवक


इसी बीच मोहल्ले के रहने वाले संजीव और सूरज पुत्र कोषपाल अपने 5–6 साथियों के साथ बाइक के साइलेंसर की जाली निकालकर सड़क पर तेज पटाखे जैसी आवाज निकाल रहे थे। जब राजकुमार ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी।

Victims Attacked with Bricks and Sticks – ईंट और डंडे से किया हमला


विरोध करने पर आरोपियों ने राजकुमार और अजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सूरज ने ईंट उठाकर राजकुमार के सिर पर मार दी, जबकि संजीव ने डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से राजकुमार मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोपी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए।


Injured Youth Admitted to Private Hospital, Condition Serious – निजी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर


मारपीट में अजय को भी चोटें आई हैं। घायल राजकुमार को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


Police Register Case, Investigation Underway – पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!