काशीपुर 19 मार्च से शुरू होगा का ऐतिहासिक चैती मेला

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर|-  पौराणिक नगरी काशीपुर में उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध चैती मेले की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। चैत्र नवरात्र के साथ 19 मार्च से प्रारंभ होने वाले इस मेले को लेकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

New Arrangements for Devotees – श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्थाएं


मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मंदिर परिसर में यात्रियों के लिए चार नए यात्री निवास बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु निशुल्क ठहर सकेंगे। इन यात्री निवासों में पंडों सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।

A large hall will be built for the Mundan ceremony – मुंडन संस्कार के लिए बनेगा बड़ा हॉल


उन्होंने बताया कि मुंडन संस्कार के लिए एक बड़ा हॉल तैयार किया जा रहा है, ताकि छोटे बच्चों और उनके परिवारों को भीड़भाड़ से अलग व्यवस्थित स्थान मिल सके। साथ ही मंदिर समिति द्वारा एक नया भंडार कक्ष भी बनाया जा रहा है, जहां मंदिर में होने वाले भंडारों की व्यवस्था की जाएगी।

Arrangement of drinking water for the devotees – श्रद्धालुओं के लिए प्याऊ की व्यवस्था


मंदिर के दक्षिण द्वार के पास श्रद्धालुओं के लिए एक नया प्याऊ बनाया जा रहा है। इसके लिए करीब 300 फुट गहरा बोर कराया गया है, ताकि मेले के दौरान आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

Mata ki Dola Yatra will be held on March 25. – 25 मार्च को निकलेगी माता की डोला यात्रा


पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि 25 मार्च की अर्धरात्रि को माता भगवती की डोला यात्रा नगर मंदिर से चैती मेला परिसर पहुंचेगी। इसके बाद माता की प्रतिमा 31 मार्च तक यहां विराजमान रहेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगेंगे।

The fair is being run under the administration – प्रशासन के अधीन संचालित हो रहा मेला


उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से मेले की व्यवस्था प्रशासन के अधीन संचालित हो रही है और इससे संबंधित मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। वर्तमान में मेले के संचालन और सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन द्वारा संभाली जा रही है।

Appeal for cooperation from devotees – श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील


पंडा विकास अग्निहोत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की कि चैती मेले में आने वाले सभी भक्त सहयोग और अनुशासन बनाए रखें, जिससे सभी को माता भगवती के दर्शन सुगमता से हो सकें। उन्होंने बताया कि चैती मेले में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। फिलहाल मेले की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!