जसपुर – बिना सत्यापन किरायेदार रखना पड़ा भारी, 6 मकान मालिकों पर 60 हजार का जुर्माना

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

जनपद उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 22-02-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशन में कोतवाली कुंडा क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ व शिवराजपुर पट्टी में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बिना सत्यापन के रह रहे व्यक्तियों को रखने वाले 06 फैक्ट्री/मकान मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा संबंधित मालिकों का चालान करते हुए लगभग 60,000 रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना किरायेदार/कर्मचारी सत्यापन के किसी को रखना कानूनन अपराध है। भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!