कोतवाली कुंडा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कुंडा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने दिनांक 21 फरवरी 2026 की सायं अभियुक्त गिरधारी लाल (पुत्र स्वर्गीय प्रसादी लाल), निवासी श्याम नगर थाना कुंडा, जनपद ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
बरामदगी के आधार पर थाना कुंडा में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
👮♂️ गिरफ्तारी टीम:
• उप निरीक्षक गणेश दत्त भट्ट
• कांस्टेबल 670 राजीव कुमार
• कांस्टेबल 1175 सुरेन्द्र रावत
📌 पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
