तांगा स्टैंड पर चार महिलाएं गिरफ्तार अश्लील इशारे करती !

Share this news

हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने तांगा स्टैंड से चार महिलाओं को अश्लील इशारे हुए गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक सुनील पंत ने बताया कि आज सुबह 8ः45 बजे वह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी शिवमूर्ति चैक के पास मुखबिर ने सूचना दी कि रेलवे गेट नंबर-5 के पास तांगा स्टैंड पर कुछ महिलाएं खड़ी हैं, जो राहगीरों को अश्लील इशारे और बातें करके अपनी ओर बुला रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंची, चारों महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार महिलाओं में ममता (28) निवासी बिजनौर, शालिनी शर्मा (40) निवासी सहारनपुर, सुमन (35) निवासी पानीपत मूल रूप से हरिद्वार, और बबीता (35) निवासी सहारनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!