जसपुर – पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने एक डंपर चालक पर जानलेवा हमला करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। कुंडा कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
डॉ. सिंघल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे वह अपनी कार से काशीपुर से सिद्धार्थ पेपर मिल होते हुए वापस काशीपुर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक डंपर चालक ने लापरवाही से उनकी गाड़ी के ऊपर डंपर चढ़ाने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि इस घटना से उनकी और उनके साथ मौजूद लोगों की जान को गंभीर खतरा हो गया था। हालांकि उनके ड्राइवर की सूझबूझ से वे बाल-बाल बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
डॉ. सिंघल ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर खतरनाक या लापरवाह ड्राइविंग) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई गणेश दत्त भट्ट को सौंपी है।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
