काशीपुर- *सत्यापन अभियान के दौरान शातिर चार सटोरियो सहित सट्टे के उपकरण व 33690 की नकदी बरामद।*

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे वर्तमान में सत्यापन अभियान के दौरान कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 16/2/2026 को सटोरिए नूर हसन का पीछा करते हुए घर में दाखिल होकर घर में चलाए जा रहे सट्टे के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए मौके से सट्टे से संबंधित सामग्री व सट्टा धनराशि 33690 रुपये किये बरामद किये गये व सट्टे का कारोबार कर रहे अन्य तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों को जुआ अधिनियम की धाराओं में गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली काशीपुर में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा अन्य वैधानिक कार्रवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. नूर हसन पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी मोहल्ला बांसफोडान थाना काशीपुर
2. अजय यादव पुत्र वीरेंद्र यादव निवासी मोहल्ला ओझान थाना काशीपुर
3. नन्हे यादव पुत्र धनीराम निवासी पंजाबी सराय थाना काशीपुर
4. राकेश कुमार पुत्र बाबूराम निवासी मोहल्ला कटोराताल थाना काशीपुर

*पुलिस टीम*
1.SI देवेंद्र मेहता
2.SI गणेश पांडे
3.हे. का. संजय
4.का.अमरदीप
5.का.देवनाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!