काशीपुर में वृहत सत्यापन अभियान, 12 चालान – पुलिस की सख्ती जारी

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news


काशीपुर|- डीजीपी दीपम सेठ के निर्देशों तथा एसएसपी अजय गणपति के आदेशानुसार बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 16 फरवरी 2026 को कोतवाली काशीपुर क्षेत्र अंतर्गत चौकी बांसफोड़ान व प्रतापपुर में वृहत सत्यापन अभियान चलाया गया।


अभियान के दौरान कुल 61 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इस कार्रवाई में


1 – 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 5 नगद चालान किए गए।


2 – किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट में ₹10,000-₹10,000 के 7 चालान किए गए।


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि काशीपुर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू सहायकों, निर्माण श्रमिकों आदि का सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
मकान मालिकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों, ठेकेदारों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने यहां कार्यरत या निवासरत बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। सत्यापन न कराने की स्थिति में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। प्रशासन ने नागरिकों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!