उत्तराखंड के चारधामों में प्रमुख केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर घोषित कर दी गई। बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विधिवत पंचांग गणना के बाद घोषणा की गई कि 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को सुबह 8 बजे वृष लग्न में भक्तों के दर्शनार्थ कपाट खोले जाएंगे।
घोषणा के दौरान केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग मौजूद रहे।
धार्मिक परंपराओं के अनुसार शुभ लग्न में ही कपाट खोले जाते हैं।
इस बार टी गंगाधर लिंग को श्री केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज़ हो चुकी हैं और श्रद्धालुओं में अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन और मंदिर समिति व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
