काशीपुर संवाददाता। महिला कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शिव भक्ति कांवरिये हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर अपने-अपने स्थान को निकल चुके हैं उन्होंने काशीपुर प्रशासन से शिव भक्त कांवरियों के सुरक्षा की मांग की क्योंकि विगत वर्ष में सामाजिक तत्वों द्वारा माहौल खराब करने का प्रयास किया जा चुका है ऐसे असामाजिक तत्वों पर सीसी कैमरों द्वारा कड़ी नजर रखी जाए ।
कांवरियों के मोटेश्वर महादेव व रुद्रपुर की ओर जाने के लिए महाराणा प्रताप चौक के रेलवे क्रॉसिंग का रास्ता शिवरात्रि तक खोल दिया जाए जिससे शिव भक्त कांवरियों को लंबा रूट तय ना करना पड़े। कांवरियों वाले रूट पर पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए जिस मार्ग से शिव भक्ति कांवरिया जाते हैं उस रूट पर चौपाइयां वाहन डंपर और ई-रिक्शा को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से भी निवेदन किया कि इस विभाग द्वारा एक मोबाइल स्वास्थ्य वाहन की व्यवस्था की जाए जिससे अगर किसी शिव भक्ति कांवरिया को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो उसकी तत्काल उपचार हो सके।
उन्होंने नगर निगम से भी निवेदन किया काशीपुर के समस्त मंदिरों पर सफाई व्यवस्था और चूने की व्यवस्था की जाए। श्रीमती कविता यादव ने काशीपुर के मेयर बड़े भाई दीपक वाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इस बार ढेला पुल पर जो शिव भक्त कांवरियों के लिए लाइट की स्थायी व्यवस्था की है इसके लिए वह बधाई के पात्र है और महाशिवरात्रि तक नॉनवेज की दुकाने बंद करने का निर्णय भी प्रशंसनीय है।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
