काशीपुर में फैशन और स्वदेशी का उत्सव, कृषि मंत्री गणेश जोशी व दीपक बाली रहे मौजूद

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर|-  आज यहां स्टेडियम तिराहे के पास प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी दर्जा कैबिनेट मंत्री विनय रोहिला महापौर दीपक बाली जिला अध्यक्ष मनोज पाल  एवं पीसीयू अध्यक्ष राम मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से नए खुले ओरा डिजाइनर बुटीक का संयुक्त रूप से रिबन काटकर उद्घाटन किया।


यह बुटीक जसपुर क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरताजसिंह भुल्लर की धर्मपत्नी श्रीमती अमनदीप कौर और उनकी बहन सिमरनजीत कौर द्वारा खोला गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के वोकल फोर लोकल के सपने को साकार करते हुए खोला है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा और क्षेत्र की जनता को शानदार कपड़े भी उपलब्ध होंगे । इस बुटीक में यह सुविधा भी है की जो जैसे कपड़े लेना या बनवाना चाहता है वह ऐसे कपड़े अपनी पसंद से सिलवा भी सकता है। दूसरी बड़ी बात यह है की अमीर और गरीब सभी अपनी जेब के हिसाब से वस्त्र खरीद पाएंगे जिसकी शुरुआत मात्र ₹700 से रखी गई है। क्षेत्र के युवा एवं युवतियों को यहां रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

इस बुटीक का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल एवं महापौर दीपक बाली को करना था लेकिन संयोगवश प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी भी चूंकि काशीपुर में ही थे लियाजा वह भी इस बुटीक के उद्घाटन मे पहुंच गए और उनके साथ दर्जा कैबिनेट मंत्री विनय रुहेला भी थे जिनके साथ जिला अध्यक्ष मनोज पाल महापौर दीपक बाली आदि ने साथ मिलकर बुटीक का रीवन काटकर उद्घाटन किया और भुल्लर परिवार को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू भाजपा के जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश चावला राजकुमार गुबर मनीष चावला पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह मनजीत सिंह लियाकत सिंह सुरेंद्र सिंह करतार सिंह सहित नगर व क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य स्त्री पुरुष मौजूद रहे। भुल्लर परिवार द्वारा इस अवसर पर सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!