काशीपुर – एक फैसला, हजारों राहतें: महापौर दीपक बाली की पहल से भक्तों का रास्ता उजला – Kashipur – One decision, thousands get relief: Mayor Deepak Bali’s initiative lights up the devotees’ path

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

A Leader Who Truly Cares: Mayor Deepak Bali Understood the Pain of Shiv Devotees – नेता हो तो ऐसा, महापौर दीपक बाली ने समझा शिव भक्तों का दर्द


ढेला पुल पर लगवाई गईं हाई मास्क लाइटें
काशीपुर। इसे कहते हैं काम और काम की राजनीति। काशीपुर के करीब 50-60 साल के इतिहास में इस बार पहली बार ऐसा मौका होगा जब नगर में प्रवेश करने वाले शिव भक्त कांवड़ियों को बैलजूड़ी और काशीपुर क्षेत्र में प्रवेश करने पर अंधेरे का सामना नहीं करना होगा।

What Was Not Done in 50–60 Years Was Completed in Just 2 Days – 50-60 साल में जो नहीं हुआ, वह 2 दिन में कर दिखाया


महापौर दीपक बाली के कार्य की हो रही सराहना
हालांकि महापौर दीपक बाली ने मेयर बनते ही शिव भक्त कांवड़ियों को होने वाली इस समस्या का अति गंभीरता से संज्ञान लिया था और पिछली बार उन्होंने अपने खर्चे से नए ढेला पुल पर कांवड़ियों की सुविधा हेतु लाइटें लगवा दी थीं, लेकिन इस बार उन्होंने इस व्यवस्था को और मजबूत व परमानेंट कर दिया।

Permanent Solution Through the Municipal Corporation – नगर निगम के माध्यम से स्थायी समाधान


करीब 2 लाख रुपये की लागत से हाई मास्क लाइटें स्थापित
उन्होंने नगर निगम के माध्यम से करीब 2 लाख रुपये के खर्चे से इस पूरे रास्ते पर खंभे लगवाकर उन पर हाई मास्क लाइटें लगवा दी हैं।

An End to a Long-Standing Problem – वर्षों से चली आ रही समस्या का अंत


अंधेरे के कारण होती थीं दुर्घटनाएं
उल्लेखनीय है कि शिवरात्रि महापर्व पर वर्षों से उत्तराखंड के ही नहीं उत्तर प्रदेश के हजारों शिव भक्त कांवड़िए कांवड़ लेकर अपने-अपने दूर-दराज के क्षेत्रों में जाते हैं, लेकिन उन्हें काशीपुर क्षेत्र में समस्या तब आती थी जब यहां बने ढेला पुल पर रोशनी की कोई भी व्यवस्था नहीं थी और अक्सर आम जनता के साथ-साथ कांवड़ियों के साथ दुर्घटनाएं भी हो जाती थीं।

Work Done for the First Time on Public Demand – जनता की मांग पर पहली बार हुआ काम


पहले किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं दिया ध्यान
काशीपुर की जनता एवं स्वयं कांवड़ियों द्वारा मांग की जाती थी कि काश यहां के जनप्रतिनिधि ढेला पुल पर रोशनी की व्यवस्था कर दें, तो बहुत अच्छा हो जाएगा और काशीपुर का एक बेहतर संदेश भी दूर-दूर तक जाएगा, लेकिन किसी का भी ध्यान इस ओर नहीं गया।

Last Year, Arrangements Were Made Using Personal Funds – पिछले वर्ष खुद के खर्च से की थी व्यवस्था


जनरेटर से लगवाई थीं लाइटें
गत वर्ष जब दीपक बाली महापौर बने तो उनके संज्ञान में यह मामला जैसे ही आया, समय बहुत कम था, इसलिए उन्होंने सरकारी व्यवस्था के बजाय खुद अपने पैसे से पूरे ढेला पुल पर जनरेटर से लाइटें लगवा दी थीं, जिससे शिव भक्तों के साथ-साथ आम जनता को भी काफी राहत मिली थी और कोई दुर्घटना भी नहीं हुई।

This Year, Advance Planning and Permanent Arrangements – इस बार पहले से तैयारी, स्थायी व्यवस्था


21 बिजली के पोल और हाई मास्क लाइटें
इस बार महापौर ने समय रहते स्वतः संज्ञान लेते हुए नगर निगम के माध्यम से 21 बिजली के पोल लगवाकर उन पर हाई मास्क लाइटें लगवा दी हैं, ताकि आम जनता और कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो।

On-Site Inspection Personally Done by the Mayor – मौके पर खुद मौजूद रहकर किया निरीक्षण


हर लाइट जल रही है या नहीं, खुद देखा
और तो और उन्होंने खुद मौके पर खड़े होकर इन लाइटों का निरीक्षण भी किया कि सभी लाइटें जल रही हैं या नहीं। उनके द्वारा कराए गए इस कार्य की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

Special Focus on Cleanliness Arrangements – सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान


नंगे पैर कांवड़ लाने वाले भक्तों को न हो कष्ट
महापौर ने कहा कि वैसे तो इस क्षेत्र की सड़क भी बहुत अच्छी स्थिति में है, लेकिन फिर भी नंगे पैर कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों को कोई कष्ट न हो, इसके लिए सड़कों की सफाई का भी बेहतर इंतजाम किया जा रहा है।

Service for Shiv Devotees Across the City – शहरभर में शिव भक्तों की सेवा


भंडारों वाले क्षेत्रों में भी विशेष सफाई
उन्होंने कहा कि शिव भक्तों को कोई कष्ट नहीं होने दिया जाएगा। शहर के अंदर भी सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई है और जहां-जहां शिव भक्तों की सेवा हेतु भंडारे लगते हैं, उन क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Mayor Dedicated to Serving Shiv Devotees for Years – वर्षों से शिव भक्तों की सेवा में जुटे महापौर


भंडारों में देते रहे हैं सहयोग                                         उल्लेखनीय है कि महापौर दीपक बाली खुद अपने प्रयासों से जसपुर रोड से बैलजूड़ी की ओर मुड़ते ही तिकोनिया पर पिछले कई वर्षों से भंडारे के आयोजन में सहयोग करते रहे हैं और स्वयं भी भंडारे में जाकर शिव भक्तों की सेवा करते हैं।                                                          

Special Support from the Sanjeevani Hospital Family – संजीवनी हॉस्पिटल परिवार का विशेष योगदान


सेवा कार्य में निरंतर सहयोग
इस सेवा कार्य में संजीवनी हॉस्पिटल परिवार का विशेष सहयोग रहता है।

A long-standing problem faced by Shiv devotees entering Kashipur during the Kanwar Yatra has finally been resolved. Mayor Deepak Bali ensured permanent lighting on the Dhaila Bridge by installing high-mast lights, making the route safer and accident-free for devotees and the general public.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!