काशीपुर|- प्रातः करीब 8 बजे कोतवाली काशीपुर में सूचना मिली की ग्राम शिवनगर ढकिया नंबर 01 में एक अज्ञात वाहन द्वारा एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी है।
पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक काशीपुर हरेंद्र चौधरी मय फोर्स के पहुंचें तो ज्ञात हुआ कि वाहन डंपर संख्या UP-21CT6364 ने मोटर साइकिल UK18C5444 में टक्कर मार दी है और मौके पर मोटरसाइकिल सवार जयपाल सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र चरण सिंह नि0 ग्राम शिवनगर ढकिया नंबर 01 कुंडेश्वरी ऊधम सिंह नगर उम्र 60 की मृत्यु हो गई है।

भीड़ द्वारा आगजनी एवं चालक फरार
पुलिस टीम के पहुंचने से पहले आक्रोशित भीड़ ने डंपर में आग लगा दी और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया जा चुका था तथा डंपर का चालक मौके से फरार हो गया था। काशीपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया गया तथा उक्त घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।

उच्च अधिकारियों की मौजूदगी एवं शव पोस्टमार्टम
सूचना पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर और तहसीलदार काशीपुर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों और ग्रामवासियों को समझा बुझा कर शांत किया गया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी काशीपुर भिजवाया गया।
पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई
आगजनी में शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। क्षतिग्रस्त डंपर और मोटरसाइकल को चौकी में शांति व्यवस्था के दृष्टिगत चौकी कुंडेश्वरी में रखा गया है।
A tragic road accident occurred in Kashipur when a dumper hit a motorcycle, killing a 60-year-old man on the spot. Before police arrived, an angry crowd set the dumper on fire, and the driver fled the scene.

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
