जसपुर / कुण्डा – विक्रम राठौर बने कुण्डा कोतवाली प्रभारी, एसएसपी का बड़ा फैसला

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

उधमसिंहनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल
रुद्रपुर। उधमसिंहनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने जनपद पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए हैं।

इन पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर


कोतवाली कुण्डा को मिला नया प्रभारी निरीक्षक
निरीक्षक नापु. विक्रम राठौर को पुलिस कार्यालय, रुद्रपुर से स्थानांतरित करते हुए प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली कुण्डा नियुक्त किया गया है।


कोतवाली नानकमत्ता को मिला नया प्रभारी निरीक्षक
निरीक्षक नापु. मंजू पाण्डेय को प्रभारी महिला हेल्पलाइन, रुद्रपुर के पद से हटाकर प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नानकमत्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


एसओजी को मिला नया प्रभारी
उपनिरीक्षक नापु. उमेश कुमार, जो वर्तमान में थानाध्यक्ष नानकमत्ता के पद पर तैनात थे, उन्हें अब प्रभारी एसओजी, ऊधमसिंहनगर नियुक्त किया गया है।


एसएसपी मणिकांत मिश्रा के बारे में जानिये
मणिकांत मिश्रा रुद्रपुर एसएसपी हैं। मणिकांत मिश्रा अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। साथ ही वे अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।


ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई से आए थे सुर्खियों में
हाल ही में रुद्रपुर एसएसपी मणिकांत मिश्रा तब सुर्खियों में आए जब वे 70 गाड़ियों में 300 पुलिस जवानों को लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली पहुंचे थे। ड्रग्स माफियाओं पर उनकी इस कार्यशैली ने यूपी और उत्तराखंड में हलचल बढ़ा दी थी।


फिल्मी अंदाज में की गई कार्रवाई
मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में बॉलीवुड फिल्म की तरह पुलिसकर्मियों ने पूरे गांव को घेर कर कार्रवाई की थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!