काशीपुर – सीएम धामी के नेतृत्व में, दीपक बाली ने बांटी आवास योजना की पहली किश्त – Kashipur – Under the leadership of CM Dhami, Deepak Bali distributed the first installment of the Housing Scheme.

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर|-  प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत 193 लाभार्थियों के खातों में माननीय मुख्यमंत्री से प्राप्त प्रथम किश्त की धनराशि आज नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर पांच लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से चेक भी भेंट किए गए।

No one should remain homeless, this is the government’s intention – Mayor Deepak Bali


कोई भी बेघर न रहे, यही सरकार की मंशा – महापौर दीपक बाली
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने सभी लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे अपना घर तो बनाएं ही, साथ ही अपने दाएं-बाएं भी देखें कि कोई पात्र व्यक्ति आवास से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की स्पष्ट मंशा है कि कोई भी व्यक्ति बिना घर के न रहे।

Strict action warned against illegal money collection


अवैध वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
महापौर दीपक बाली ने लाभार्थियों से पूछा कि उनसे किसी प्रकार की धनराशि की मांग तो नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि सूचना मिली है कि कुछ लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और यदि कोई पीड़ित सामने आता है तो दोषियों को हर हाल में जेल भेजा जाएगा।

Appeal to ensure the scheme reaches only eligible beneficiaries


पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने की अपील
महापौर ने पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा से भी अनुरोध किया कि वे अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि जो लोग वास्तव में योजना के पात्र हैं, उन्हें ही इसका लाभ मिले।

Amount of ₹66.40 lakh transferred to bank accounts


66 लाख 40 हजार रुपये की राशि खातों में भेजी गई
कार्यक्रम के दौरान 193 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, दो लाभार्थियों को दूसरी किस्त, 18 लाभार्थियों को तृतीय किस्त तथा 31 लाभार्थियों को चतुर्थ यानी अंतिम किस्त की धनराशि, कुल 66 लाख 40 हजार रुपये उनके खातों में प्रेषित की गई। अब तक लाभार्थियों को कुल 26 करोड़ 59 लाख रुपये की धनराशि दी जा चुकी है।

A historic scheme providing shelter to the poor – Ram Malhotra


गरीबों को छत देने वाली ऐतिहासिक योजना – राम मल्होत्रा
पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इस योजना से देश के गरीबों को सिर छुपाने के लिए पक्की छत मिल रही है।

Program conducted with the presence of public representatives


कार्यक्रम का संचालन और उपस्थित जनप्रतिनिधि
कार्यक्रम का संचालन कर अधीक्षक अनिरुद्ध गौड द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि नगर निगम राहुल पैगिया, सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, एसएनए शालिनी नेगी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, सिटी मिशन मैनेजर जफर, सीएलटीसी तनवीर आलम, संयुक्त प्रकोष्ठ संयोजक जिला काशीपुर मुकेश चावला, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक गोयल, मंडल उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, पार्षद अनीता कांबोज, शाह आलम, गुंजन प्रजापति, राशिद फारुकी, सादिक हुसैन, रवि प्रजापति, सरफराज, सीमा सागर, पुष्कर बिष्ट, बीना नेगी, अब्दुल कादिर समेत अनेक पार्षदगण एवं प्रकाश नेगी, मुकेश पाहवा, मनोज शर्मा उपस्थित रहे।

Refreshments arranged for the beneficiaries


लाभार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लाभार्थियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।

Under CM Dhami’s leadership, Mayor Deepak Bali distributed the first installment of the Housing Scheme to beneficiaries in Kashipur.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!